फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat chunav counting

रंग नहीं लाया नकवी और नैपाल का एका

Mon, 02 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav counting
जिला पंचायत के चुनावों में गुटबाजी भाजपा को ले डूबी। लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाली भाजपा को जिला पंचायत की 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ रहा है। ये स्थिति तब है जब केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सांसद डा. नैपाल सिंह ने मीटिंग कर प्रत्याशियों के नाम तय किए थे।
विज्ञापन



चुनावों के दौरान नकवी दो बार रामपुर आए। डा. नैपाल सिंह ने तो क्षेत्र में जाकर कई प्रत्याशियों का प्रचार भी किया। इसके बाद भी भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिला पंचायत चुनावों की घोषणा से पहले मना जा रहा था कि भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। अगला जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा अपने दम बना ले जाएगी।
विज्ञापन



भाजपा ने जिला पंचायत के 35 वार्ड में 32 पर प्रत्याशियों को समर्थन दिया था। पार्टी में चल रही गुटबाजी और संगठन के ढीले रवैये ने भाजपा का जिले में बेड़ा गर्क कर दिया। अनुशासनहीनता की हद ये रही कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को समर्थन देने के बाद भी भाजपा के कई कार्यकर्ता एक दूसरे के विरोध में मैदान में उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे कार्यकर्ताओं पर संगठन लगाम कस नहीं कस सका। पार्टी से निष्कासित करने की पूरी तैयारी कर लिए जाने के बाद भी उनके निष्कासन की घोषणा नहीं की गई। रामपुर में भाजपा नकवी और डा. नैपाल सिंह के खेमे में बंटी हुई है। हालांकि दोनों खेमों ने मिलकर प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया था, लेकिन ये एका भी काम नहीं आया।



परिणाम सामने आने के बाद नकवी और नैपाल सिंह के खेमों की ओर से एक दूसरे पर चुनाव हरवा देने का आरोप लगाया जा रहा है। भाजपा में चल रही गुटबाजी को समाप्त करने के लिए अगर प्रदेश स्तर से कोशिश नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed