फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat chunav counting

जिपं चुनावों में बसपा का सूपड़ा साफ

Mon, 02 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 02 Nov 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav counting
जिला पंचायत चुनावों में बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। बसपा के जोन कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह सागर, पत्नी और बेटे सहित चुनाव हार गए हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि के भाई रतेंद्र सिंह रवि भी चुनाव हार गए हैं। प्रेमपाल सैनी की पत्नी शिवाली सैनी भी वार्ड नंबर 21 से चुनाव हार गई हैं।
विज्ञापन



सिर्फ वार्ड नंबर सात से बिलाल अली ने चुनाव जीतकर पार्टी की लाज बचाई है। जिला पंचायत चुनाव में बसपा के बदतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी के अंदर चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी ने कई कागजी नेताओं को किनारे लगाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से बसपा नेताओं की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाने लगे थे।


जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई तो बसपा के कई नेताओं को लगा कि उनकी लाटरी लगने वाली है। कई नेता जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का ख्वाब देखने लगे। सपने को हकीकत में बदलने के लिए बसपा नेताओं में चुनाव लड़ने की होड़ सी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसपा के जोन कोआर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह सागर खुद वार्ड 34 से चुनाव लड़े, उनकी पत्नी ऊषा सागर वार्ड 27 से और उनके बेटे अंकुर सागर वार्ड 20 से चुनाव मैदान में उतरे। तीनों ही बुरी तरह से पराजित हुए। बसपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र रवि के भाई रतेंद्र सिंह रवि भी वार्ड 26 से चुनाव हार गए। बिलाल को छोड़कर बसपा समर्थित सभी चुनाव हार गए हैं।



2010 के जिला पंचायत के चुनावों में बसपा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। अब्दुल सलाम निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। 2010 में बसपा ने 29 में 13 सीटों पर कब्जा किया था। 2015 में यह आंकड़ा 35 में एक रह गया है।



बसपा के चुनाव हारने का कारण पार्टी के दो बड़े नेताओं में चल रही गुटबाजी है और नोएडा अथारिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के नजदीक माने जाने वाले नेताओं को प्राथमिकता देना बताया जा रहा है। पार्टी ने जमीन से जुड़े नेताओं को किनारे करके ऐसे लोगों को आगे बढ़ा दिया, जिनकी यादव सिंह से नजदीकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed