फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat chunav counting

दो महिलाओं ने बचाई राजनीति विरासत

Tue, 03 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक Updated Tue, 03 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav counting
पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित दो महिलाएं अपने पतियों की राजनीतिक विरासत बचाने में कामयाब हो गईं। इससे राजनीतिक खेमे में उनकी चर्चा आम रही। 2005 में जिला पंचायत सदस्य रहे डा. शंकर लाल की पत्नी सुषमा पटेल वर्ष 2015 में पंचायत सदस्य वार्ड 35 से निर्दलीय के रूप जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन



उन्होंने अपने पति की विरासत को बचा लिया है। उनका मुकाबला डीसीबी के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल के भांजे रजनीश पटेल से था। इसी तरह 2010 में सदस्य रहे फैय्याज खां की पत्नी शाहिदा बेगम पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 33 से चुनाव लड़ीं। इसमें उन्होंने भी अपने पति की विरासत को संभाले रखा है।
विज्ञापन



उन्होंने भाजपा के समर्थित प्रत्याशी रोहताश मोर्य को हराया है। वहीं दूसरी ओर जहां पर दो महिलाओं ने अपने पतियों की राजनीतिक विरासत बचाई। वहीं, दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य दर्शनवती की पिछले दिनों मौत होने पर उनके पति जागन सिंह जिला पंचायत के वार्ड 34 से चुनाव लड़े, लेकिन वह अपनी पत्नी की सीट नहीं बचा पाए। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी नेहा कश्यप हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed