फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat chunav counting

बसपा समर्थित बिलाल ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Tue, 03 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav counting
पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड नंबर-7 से बिलाल ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। बिलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फरजंद अली को 5547 मतों से पराजित किया है। वहीं, सबसे कम अंतर से जीत वार्ड 14 से नूरजहां ने दर्ज की है। नूरजहां ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा को महज 29 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन



जिला पंचायत चुनावों में नौ प्रत्याशियों ने दो हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की। सात प्रत्याशियों की जीत का अंतर एक हजार से कम मतों का रहा। जिला पंचायत चुनाव में सोमवार शाम तक सभी 35 वार्ड के परिणाम सामने आ गए। परिणामों के बाद तस्वीर भी साफ हो गई जिला पंचायत चुनावों में किस प्रत्याशी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन



किसके सिर मामूली मतों के अंतर से जीत का सहरा सजा। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणामों में स्वार क्षेत्र में वार्ड सात के प्रत्याशी बिलाल ने सबसे अधिक 5547 मतों से जीत दर्ज की। इनके अलावा वार्ड दो से लाल सिंह ने 4500, वार्ड नौ से रजनी ने 3481, वार्ड 16 से भूरी ने 3063, वार्ड 19 से अस्मिन सलीम ने 3501, वार्ड 20 से मुनेश ने 2534, वार्ड चार से द्रौपावती ने 2976 और वार्ड पांच से मुन्नी देवी ने 2527 मतों से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके साथ ही वार्ड 14 से नूर जहां ने सबसे कम 24 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 18 से रईस जहां ने 206, वार्ड 27 से मीरा सिंह ने 405, वार्ड 29 से अकरम अली ने 434 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed