फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jila panchayat chunav counting

सियासत के मैदान पर शिक्षितों पर भारी निरक्षर

Tue, 03 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
jila panchayat chunav counting
सियासत के मैदान पर हुए मुकाबले में अनपढ़ और पांचवीं पास ने स्नातक और परास्नातक को धूल चटा दी। बात जब सियासत की हुई, तो पढ़े-लिखे प्रत्याशियों पर अनपढ़ प्रत्याशी हावी रहे। जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम ने इस बात को साबित किया है कि किताबी ए बी सी डी पढ़ने वाले राजनीति की बिसात पर फेल हो गए।
विज्ञापन



जिला पंचायत चुनावों के परिणामों में करीब 50 फीसदी प्रत्याशी ऐसे विजयी हुए जिनकी शैक्षिक योग्यता निरक्षर, प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल या हाईस्कूल है। इन चुनावी परिणामों से साफ जाहिर है कि सियासत की दुनिया में किताबी जानकारी खास मायने नहीं रखती।
विज्ञापन



जिला पंचायत चुनावों के परिणामों में कई स्नातक-परास्नातक प्रत्याशी निरक्षर और पांचवीं पास के मुकाबले ढेर हो गए। वार्ड नंबर-4 से द्रौपावती ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेखा को 2976 मतों से पराजित किया। इनकी शैक्षिक योग्यता की जाए तो द्रौपावती की शैक्षिक योग्यता प्राइमरी है और रेखा परास्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड नंबर-34 से प्राइमरी शैक्षिक योग्यता रखने वाली नेहा ने परास्नातक विजयपाल ऱ्को 2023 मतों से पराजित किया है। वार्ड-22 में प्राइमरी शैक्षिक योग्यता के साथ मिथलेश ने स्नातक नौशीन को 925 मतों से पराजित किया। वार्ड नंबर 17 से प्राइमरी शैक्षिक योग्यता रखने वाले ओमप्रकाश ने स्नातक मुस्तफा हुसैन को 1443 मतों से पराजित किया।



अब बात निरक्षर प्रत्याशियों की जाए तो वार्ड नंबर-32 से त्रिवेनी, वार्ड 16 से भूरी, वार्ड 14 से नूर जहां और वार्ड तीन से आमना बेगम ने जीत दर्ज की है। इन वार्ड से इंटर, स्नातक और परास्नातक शैक्षिक योग्यता वाले प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed