फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   JCB roared on mosque, temple and police station in Patwai

Rampur News: पटवाई में मस्जिद, मंदिर और थाने पर गरजी जेसीबी

Wed, 25 Jun 2025 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
JCB roared on mosque, temple and police station in Patwai
पटवाई (रामपुर)। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए शुरू की गई मुहिम में मंगलवार को दिन निकलते ही प्रशासन ने अतिक्रमण की जद में आए मस्जिद, मंदिर के साथ ही थाने का कार्यालय को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इसके अलावा छह दुकानों को भी तोड़ा गया। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


अतिक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। प्रशासन की ओर से पूरे जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। कस्बे में अतिक्रमण को लेकर पूर्व में 14 दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके साथ ही अतिक्रमण के दायरे में आईं छह दुकानों के साथ ही थाने का दफ्तर, मस्जिद, एक दुकान के दूसरे तल पर बने मंदिर व एक मजार को भी पिछले दिनों चिह्नित किया गया था। यहां पर लाल निशान लगाए गए थे, जिसके बाद से लोगों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे प्रशासन ने पटवाई मे बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन


कस्बे के सराय में स्थित एक मस्जिद को जेसीबी के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। इस पर पहले से ही निशान लगाए जा चुके थे। प्रशासनिक टीम ने इसके अलावा एक दुकान के दूसरे तल पर बने मंदिर को भी ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक मजार को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। साथ ही अतिक्रमण की जद में आने पर थाने का एसएचओ कार्यालय और छह दुकानों को अवैध मानते हुए तोड़ दिया गया। कार्रवाई से खलबली मच गई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम पर किया गया था पथराव

शनिवार को मस्जिद की छह दुकानों को ध्वस्त किया गया था। इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया था। खासतौर से महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर पथराव भी किया था। इस कार्रवाई के बाद भी प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है।



अतिक्रमण हटाने के बाद डीएम-एसपी ने की पैदल गश्त

पटवाई। मंगलवार की सुबह में पटवाई में अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र पटवाई पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण के दौरान ध्वस्त किए गए निर्माण का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने त्योहार और शांति व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त की । इसी के साथ अतिक्रमण हटाने वाली जगह का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम लेखपाल आदि लोग मौजूद रहे। संवाद






मस्जिद तोड़ने से पहले नहीं दिया नोटिस : सांसद

सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मस्जिद को गलत तरीके से तोड़ा गया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि यदि कोई धार्मिक स्थल तोड़ा जाता है तो उसमें 15 दिन का समय दिया जाता है, लेकिन प्रशासन ने जवाब के लिए कोई समय नहीं दिया। प्रशासन ने रात के अंधेरे में पहुंचकर कार्रवाई की है। कहा कि खास समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर कार्रवाई की जा रही है। लोगों में खौफ पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को हटाने की कोशिश की जा रही है। कहा कि प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि कोई कार्रवाई विश्वास में लेकर की जाएगी। लेकिन प्रशासन ने ऐसी चोरी छुपे कार्रवाई की है जो कि पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed