फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jam on lalpur bridge

लालपुर के पुल पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
jam on lalpur bridge
टांडा (रामपुर)। लालपुर में कोसी नदी पर स्थाई पुल का निर्माण पूरा नहीं कराए जाने से क्षेत्र के लोगों की समस्या कम होने की कम नहीं ले रही है। हालांकि कोसी नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल बनाया गया, जिससे होकर लोग आते-जाते हैं। इस पुल से लोग भारी वाहन भी निकालने लगते हैं। रविवार की सुुबह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पुल पर फंस गई, जिससे लंबा जाम लग गया। लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लालपुर में कोसी नदी पर स्थाई पुल का निर्माण 2017 से अधर में लटका हुआ है। पुल का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इस वजह से टांडा क्षेत्र के लगभग पांच लाख लोगों को रामपुर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन ने लालपुर में लकड़ी का अस्थाई पुल बनवाया है, जिसे मानसून सीजन के दौरान हटा दिया जाता है। अस्थाई पुल का निर्माण हल्के वाहनों के लिए किया गया है, लेकिन इससे लोग भारी वाहन भी निकलने लगते हैं। रविवार को ईंट से भरी ट्रैक्टर- ट्राली गुजर रही है, जो पुल पर फंस गई। इस वजह से पुल पर दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। लगभग एक घंटे के बाद खौद और सैदनगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्राली से ईंट उतरवा कर उसे वहां से हटवाया। इसके बाद जाम खुल सका। जाम में फंसे लोग सरकार और प्रशासन को कोसते नजर आए। लोगों का कहना है कि पिछले साल सितंबर माह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुल का दोबारा शिलान्यास किया था, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी लटका हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2021 तक पुल का निर्माण पूरा कराने की बात कही थी, लेकिन शायद ही पुल ही निर्माण तय समय पर पूरा हो पाए। क्योंकि इसका जो संशोधित लागत खर्च शासन को भेजा गया, उसकी फाइल वहीं लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed