फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jam on dhanterus

कार और बाइक ने लगाया जाम, आज न ले जाएं

Sat, 29 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
jam on dhanterus
रामपुर में शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिलाएं। अमर उजाला

विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में लोगों की भीड़ ऐसी उमड़ी कि ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर के मिस्टन गंज, बर्तन बाजार, ज्वाला नगर, सिविल लाइंस के बाजारों में कारों आैर बाइकों की जहां-तहां पार्किंग होने से जाम जैसे हालात हो गए। हाल यह था कि पैदल निकलना भी मुश्किल भरा हो गया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, धनतेरस पर जिले में एक अनुमान के मुताबिक करीब 25 करोड़ रुपये का व्यावसाय हुआ है, इससे व्यापारियों के चेहरे खिले  हुए हैं।

धनतेरस के संग ही जिले भर में दिवाली की धूम मचनी शुरू हो गई। शुक्रवार की सुबह से ही बाजार पूरी तरह सजे हुए थे। जैसे-जैसे दिन ढलना शुरू हुआ वैसे ही बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। शहर के बर्तन बाजार, मिस्टन गंज, भगवती मार्केट, बाजार नसरुल्ला खां, सिविल लाइंस, बीपी कालोनी, आदर्श कालोनी, ज्वाला नगर, शाहबाद रोड पर बाजार में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दिन भर यहां पर जमकर खरीदारी की गई। मद्रासी बर्तनों के साथ इंडक्शन के बर्तनों की जमकर खरीदारी की गई। इसके अलावा आभूषणों की दुकानों में भी खूब बिक्री की गई। इलेक्ट्रानिक्स बाजार भी गर्म रहा। 
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक करीब दो करोड़ रुपये का व्यावसाय बर्तन बाजार में हुआ है। व्यापारियों की मानें तो ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह रहा। इसके अलावा वाहन बाजार भी खासा गर्म रहा। शहर के तीन शो रूम में करीब एक हजार वाहनों की बिक्री की गई। वाहन बाजार दिन भर गर्म रहा,जिससे उनके चेहरे खिले रहे। अनुमान के मुताबिक करीब बीस करोड़ के वाहनों की बिक्री की गई। इसके अलावा सराफा बाजार, इलेक्ट्रानिक बाजार तक में करीब एक करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान होने की उम्मीद है। इधर, मिलक, स्वार, टांडा, बिलासपुर, दढ़ियाल, शाहबाद, सैफनी में भी धनतेरस पर खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed