{"_id":"5c2d0dd2bdec2257057f34a1","slug":"jam-in-tanda-of-ampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर जाम से जूझते रहे नगरवासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर जाम से जूझते रहे नगरवासी
Thu, 03 Jan 2019 12:45 AM IST
vijendra pratap
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Published by: vijendra pratap
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार मे गन्ने से भरी खराब ट्रॉली, तथा लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के मुख्य मार्ग पर गन्ने से लदी ट्राली ख़राब होने से बुधवार को दिनभर जाम लगा रहा। जहां पुलिस वाहनों को एक कतार में चलाने के लिए जूझती दिखाई दी। वहीं नया साल मना कर घर लौट रहे सैलानी दिनभर जाम के झाम में फंसे रहे।
ज्ञात हो कि नगर के बीच से गुजरने वाला मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग नैनीताल जाने के लिए सबसे छोटा रास्ता है। वही बिलासपुर से रुद्रपुर के बीच रोड के अत्यधिक ख़राब होने के कारण नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी गंतव्यों पर जाने के लिए अधिकतर सैलानी टांडा से होकर जाते है। लेकिन नगर में स्थायी तथा अस्थायी अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम में फंस जाते हैं।
बुधवार को नगर के मुख्य मार्ग पर ट्राली ख़राब होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। नया साल मना कर वापस लौट रहे सैलानियों के अत्यधिक आवागमन ने स्थिति ओर से ज्यादा खराब कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव एवं अतिक्रमण के कारण पूरा दिन सैलानी तथा राहगीर जाम से जूझते दिखाई दिए।
विज्ञापन
छोटे वाहनों तथा बाइकों ने नगर के अन्य वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास किया लेकिन लोगों द्वारा नगर के भीतर भी अस्थायी अतिक्रमण कर लेने से उक्त वाहन निकलने में असमर्थ रहे। देर शाम तक ट्राली ठीक न होने से लगातार जाम की स्थिति बनी रही। उक्त मामले में पालिकाध्यक्ष मेहनाज जहाँ ने बताया की जल्द ही तहसील प्रशासन तथा नगर पालिका संयुक्त रूप से अभियान चला कर अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगी।