फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   interview of azajm

आयोग के निशाने पर आया आजम का साक्षात्कार, जांच 

Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मतदान के दिन सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां द्वारा दिए गए एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार को पेड न्यूज मानते हुए इस मामले में चुनाव आयोग ने जांच बैठा दी है। चुनाव आयोग ने इस पूरे मामले की जांच डीएम को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

आचार संहिता लागू रहने के दौरान एक निजी न्यूज चैनल पर मंगलवार को मतदान के दिन एक न्यूज चलाई गई, जिसमें सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां का साक्षात्कार चला। सा ही इससे संबंधित एक खबर भी चलाई गई, जिस पर चुनाव आयोग ने नजर गड़ा दी है। चुनाव आयोग ने इस खबर को पैड न्यूज के दायरे में माना है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी.वेकंटेश ने इस पूरे प्रकरण की जांच डीएम को सौंपी दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसकी पेड न्यूज की जांच कर चैनल के साथ ही आजम खां के खिलाफ भी कार्रवाई को कहा है। सीईओ के आदेश के बाद अब डीएम को इस मामले की जांच मिल गई है। 
विज्ञापन

 
जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। संबंधित चैनल से वीडियो फुटेज मांगी जा रही है। जांच में यदि यह खबर पैड न्यूज की श्रेणी में आती है तो चैनल के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज होगा ही साथ ही नगर विकास मंत्री के चुनाव खर्चे में इसका खर्चा भी जुड़ जाएगा। कहा कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed