फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   intelligent honoured in jauhar university

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
intelligent honoured in jauhar university
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में शनिवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सीबीएसई की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

छात्रों को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी के चांसलर मोहम्मद आजम खां ने कहा कि कभी यह मत कहो कि तुम्हारे पास पर्याप्त समय नहीं है। आपको भी प्रतिदिन उतने ही घंटे मिलते हैं, जितने अब्दुल कलाम, अल्बर्ट आइंस्टीन, एलन मस्क को मिलते थे। कहा कि हो मेधावी छात्र सभी तुम, तुमसे हिन्दुस्तान रहे। प्रतिभा के बल पर दुनिया में चहुंदिश में यशगान रहे। कुलपति प्रो. मोहम्मद आरिफ ने मेधावी छात्र-छात्राओं को की बधाई दी। इस अवसर पर 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले अरबाज नफीस, उमरा सलीम, राबिया और 10वीं में अदीबा नाज, उमाम मोहम्मद, फैज उर रहमान, मोहम्मद सैफ, चारू सिंह, मोहम्मद जिया, आसमा अखलाक, आसिफ अली, कुलसुम खालिद, निजबा को पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सलाम, परीक्षा नियंत्रक आरिफ खान, डॉ. मो. कलीम, निदेशक अजरा नाज खान, प्रिंसिपल आरपीएस हिना मुजद्दी, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ. राजेश यादव, साजिद खान आदि शिक्षक उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed