फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of kasurba school

दो शिक्षिकाओं की संविदा समाप्ति की लटकी तलवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
inspection of kasurba school
रामपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं, जिनमें शाहबाद की दो शिक्षिकाएं अक्सर गायब रहती हैं। ऐसे में बीएसए दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की संस्तुति करने की बात कही है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षिकाओं को स्कूल में ही रहने के निर्देश हैं, लेकिन इसके बाद भी विद्यालयों से शिक्षिकाएं गायब रहती हैं। ऐसे में बुुधवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीेएसए के मुताबिक इस दौरान नगर में मीना, सैदनगर में सर्वेश सागर, स्वार टांडा में रजनी देवी और कहकशा नेगी, मिलक में प्रियंका राठौर एवं शाहबाद में सुरैय्या खानम व फरजाना अनुपस्थित मिलीं। बिलासपुर और चमरौआ में सभी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बताया कि शाहबाद की सुरैय्या खानम और फरजाना अक्सर विद्यालय से गायब रहती हैं। इसकी जानकारी भी किसी को नहीं होती। बताया कि अब दोनों शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति की संस्तुति करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट सौंपेंगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में बालिकाओं की शतप्रतिशत उपस्थिति एवं अन्य सुविधाएं भी देखीं, जहां सबकुछ ठीक मिला। कुछ कमियां भी थीं, जिन्हें दूर करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed