फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   injured bike rider died in hospital

ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
injured bike rider died in hospital
दढ़ियाल। मंगलवार को ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी बाइक सवार युवक की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब 4 बजे ग्राम लालपुर निवासी तेजपाल (35) पुत्र जगत सिंह किसी काम से दढ़ियाल गए थे। वापस लौटते समय मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नरायनपुर के पास एक ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार तेजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर तेजपाल के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें तुरंत निजी वाहन से टांडा सीएचसी ले गए। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, उपचार के दौरान मंगलवार देर रात ही तेजपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

तेजपाल की मौत के बाद परिजन शव को टांडा कोतवाली ले गए और तहरीर देकर पोस्टमार्टम की मांग करने लगे। पुलिस ने मृत युवक के भाई की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार अपराह्न शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। युवक के दो बच्चे 12 वर्षीय कनक और 7 वर्षीय आयुष हैं, जिनके पालन पोषण की चिंता हर किसी को सता रही थी। पत्नी राजबाला और मां रेखा का रो-रो कर बुरा हाल था और वह बार- बार बेहोश हो रहीं थी। उनके विलाप को देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। टांडा कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed