{"_id":"6352e33b0da3437f9e026bbe","slug":"inflammatory-speech-case-the-debate-of-both-the-sides-is-over-the-decision-may-come-on-27th-rampur-news-mbd4451152168","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण मामला : दोनों पक्षों की बहस पूरी, 27 को आ सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़काऊ भाषण मामला : दोनों पक्षों की बहस पूरी, 27 को आ सकता है फैसला
विज्ञापन

रामपुर। भड़काऊ भाषण देने के मामले में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमे में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। इस मामले में 27 अक्तूबर को कोर्ट का फैसला आ सकता है।
आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली क्षेत्र के खातानगरिया गांव में जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था जिससे दो वर्गों में नफरत फैल सकती थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौहान की ओर से मामले की रिपोर्ट मिलक कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) निशांत मान की कोर्ट चल रही है। इस मामले में अभियोजन की बहस पूरी हो चुकी है।
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी अमर तिवारी ने बहस की। आजम खां की ओर से उनके अधिवक्ता ने बहस की। दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। कोर्ट ने इस मामले में 27 अक्तूबर की तिथि निर्धारित है। संभावना है कि 27 को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है।