{"_id":"5d598b1a8ebc3e89d50f5051","slug":"in-doubt-of-child-theif-young-arrest-rampur-news-mbd318929572","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के शक में युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के शक में युवक को पकड़ा
विज्ञापन
रामपुर।सिविल लाइंस क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पकड़कर जमकर पीट दिया। पिटाई से वह घायल हो गया। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर गांव के नई बस्ती का है। एक युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर घूम रहा था। उसके पास एक थैला भी था। बताया जाता है कि नाले की तरफ युवक किसी बच्चे की ओर लपका, लेकिन बच्चा रोता हुआ भाग गया। इसके बाद कुछ लोगों को बच्चा चुराने का शक हुआ, जिस पर उसे पकड़ लिया गया और मारपीट की गई। गांव में बच्चा चुराने की सूचना आग की तरह फैल गई ।जिसपर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उससे नाम पता पूछा, जिसने अपना नाम संतू पुत्र पूरनलाल निवासी मुहल्ला गुलाब नगर बरेली बताया। ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होना स्वीकार किया। उसके साथ मारपीट भी की गई। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच गई और हिरासत में चौकी ले गई। बाद में कोतवाल राधेश्याम भी पहुंचे और पूछताछ की। बाद में कोतवाली ले गए और बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवक का मानसिक रूप से ठीक नहीं है। आरोपी युवक को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। उससे बात करने पर पता चला कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। बाद में ग्रामीणों ने ही उसे छोड़ने को कहा।ग्रामीण ही युवक को अपने साथ ले गए।