{"_id":"5717d2bc4f1c1ba7448b4beb","slug":"illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड में एक बेड पर दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड में एक बेड पर दो मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी के साथ संक्रामक रोग तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल में संक्रामक रोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। ओपीडी के बाहर लंबी कतार लग रही है। हालत अधिक खराब होने से मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है। मरीजों की अधिकता से एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाये जा रहे हैं।
उल्टी दस्त, बुखार, जुकाम के साथ डायरिया-उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। आइसोलेशन वार्ड में बेड कम पड़ रहे हैं। मरीजों की अधिकता पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पचास से अधिक मरीज भर्ती थे, जबकि वार्ड में बीस बेड ही हैं। निजी अस्पतालों में भी संक्रामक रोगियों की संख्या बढ़ी है।
वहीं, स्वार के नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर एवं अन्य गंभीर बीमारियाें ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। इससे सीएचसी में प्रतिदिन रोगियाें की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को 200 मरीजों ने पंजीकरण कराकर जांच कराई और दवाएं लीं। वही प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा ने बताया कि बुधवार को दो सौ से ज्यादा मरीजोें का पंजीकृत किया गया है। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, खांसी, डायरिया जैसी बीमारियाें से पीड़ित