फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   illegal mining

..यहां तो खुलेआम बिक रहा अवैध खनन का रेता

Mon, 10 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 10 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
illegal mining
रामपुर में रविवार को बाजार में खड़ी रेते की गाड़ियां। अमर उजाला

विज्ञापन

जिले में खनन माफिया बेखौफ हैं। शनिवार को पुलिस प्रशासन ने खनन के 34 धंधेबाजों पर एफआईआर और दरोगा को सस्पेंड कर सख्ती के संकेत दिए थे लेकिन माफिया को इससे कोई असर नहीं पड़ा। सीधे तौर पर जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर अवैध खनन का रेता बेच रहे हैं। रविवार को सुबह सात बजे से दोपहर तक खनन का रेता बिकता रहा, लेकिन किसी अफसर ने कार्रवाई नहीं की।

जिले में अवैध खनन कराने वाले माफिया को राजनीतिक संरक्षण हासिल है। गाजियाबाद और मेरठ के माफिया स्थानीय लोगों को संसाधन उपलब्ध कराके खनन कराते हैं। संसाधनों में जैसे जेसीबी, पोकलेन मशीन और डंपर तक देते हैं। स्थानीय लोगों को मजदूरी देते हैं। पहले कोसी नदी में स्वार और टांडा तहसील में अवैध खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने सख्ती की तो अब यह शहर के किनारे घाटमपुर इलाके से खनन कराने लगे हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली और डंपरों के बजाए डनलप और बैलगाड़ी से लाकर इसे शहर में बेचा जा रहा है। स्टार चौराहा, शाहबाद गेट, गाधी समाधि, और गंगापुर आवास विकास में होकर रोज डनलप निकल रहे हैं। पुलिस और प्रशासनके सामने से खनन के धंधेबाज निकल रहे हैं, लेकिन पकड़े नहीं जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed