फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   IG orders for reconsideration of CANDS scam

सीएंडीएस घोटाले की आईजी ने पुन: विवेचना के दिए आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
IG orders for reconsideration of CANDS scam
रामपुर। कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के चर्चित घोटाले मामले की आईजी रमित शर्मा ने विधिक राय लेकर पुन: विवेचना कराए जाने के आदेश दिए हैं। इस मामले में पिछले साल सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक एनके तिवारी ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। आईजी के आदेश के बाद एसपी पुन: विवेचना के लिए विधिक राय ले रहे हैं।
विज्ञापन

लगभग दो करोड़ रुपये के इस घोटाले के मामले में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसकी लीपापोती की जा रही है। मामले को रफादफा किए जाने के की जानकारी आईजी रमित शर्मा को मिली थी, जिसे बाद उन्होंने स्टेटस रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद उन्होंने आदेश दिया है कि अगर विवेचना में कही कोई कमी रह गई है तो उसे फिर दुरुस्त कराया जाए। स्टेटस रिपोर्ट में सामने आया कि विवेचना के दौरान कई तरह के झोल किए गए हैं। मसलन गंभीर धाराओं को हटाकर हल्की धारा में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। आईजी रमित शर्मा ने कहा कि अगर विवेचना में कही कोई कमी रह गई है तो विधिक राय लेकर उसकी फिर से विवेचना कराई जाए। आवश्यकता पड़ने पर मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराई जाए। एसपी शगुन गौतम का कहना है कि इस मामले में कोर्ट संज्ञान ले चुकी है। कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी और दोबारा विवेचना प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए विधिक राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed