{"_id":"61882d77ab8742399f120fdd","slug":"husband-dies-on-a-noose-after-dispute-with-wife-rampur-news-mbd408691121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति फंदे पर झूला मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति फंदे पर झूला मौत
विज्ञापन
दढ़ियाल। क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवक पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। खेती की जमीन नाममात्र होने के चलते वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों और मोहल्ले वासियों के अनुसार युवक नशे की लत से ग्रस्त था। शनिवार को भैया दूज पर्व पर भी वह शराब पीकर घर आया था। जिसको लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट भी हो गई। पति की मारपीट से क्षुब्ध पत्नी मायके चली गई।
बताया जाता है कि पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर शनिवार की रात युवक अपने कमरे में फंदे पर झूल गया। रविवार सुबह घर का दरवाजा बंद देखकर मोहल्ले के लोगों को शंका हुई तो उन्होंने आवाज लगाकर युवक को पुकारा। इस दौरान कोई जवाब नहीं मिलने पर लोग दीवार फांदकर अंदर चले गए। इन दौरान कमरे में युवक पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटका हुआ था। सूचना पर पत्नी भी बच्चों के साथ घर लौट आई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए नगर के कोसी नदी स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद