फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   husband arrested in cheating

दहेज के लिए मारपीट और धोखाधड़ी करने के आरोप में पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
husband arrested in cheating
रामपुर। दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक और धोखाधड़ी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी तंजीम मसूद की शादी लखनऊ के हजरतगंज निवासी अदील अहमद के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। आरोप था कि शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसको लेकर आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

13 दिसंबर 2019 को महिला अपने ससुराल वालों के साथ मायके आई थी। मायके में ही ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर दी थी। आरोप था कि पत्नी को छोड़कर पति घर वालों के साथ लखनऊ चला गया। इस बीच रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। जिसके बाद तंजीम वापस लखनऊ चली गई थी। इस बीच तंजीम केे पति ने उसके नाम से फर्जी फर्म बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में खाता खुलवाकर चेकबुक पर साइन कराकर अपने पास रख लिए। उसने एक फर्जी चेक गुरप्रीत सिंह को दे दिया था। बाद में गुरप्रीत सिंह ने मामले की जानकारी तंजीम को दी। तंजीम ने ने इसका विरोध किया तो ससुराल वाले फिर से दहेज में रुपये की मांग करने लगे। 19 अप्रैल 2021 को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर तंजीम के साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था।

किसी तरह मायके पहुंची तंजीम ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। बाद में कोतवाली पुलिस ने प्रार्थनापत्र के आधार पर पति अदिल अहमद के अलावा वकील अहमद, रिजवाना और अलवीरा जेहरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, रविवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले में महिला के पति अदिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी किशन अवतार ने बताया महिला के पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed