फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hundred villages remain without electricity even after 48 hours due to a fault, leaving people distressed.

Rampur News: फाॅल्ट की वजह से सौ गांवों में 48 घंटे बाद भी बिजली नहीं, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hundred villages remain without electricity even after 48 hours due to a fault, leaving people distressed.
पटवाई। अंडर-ग्राउंड लाइन में फाल्ट की वजह से पिछले 48 घंटे से क्षेत्र के करीब सौ गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। इससे पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने की बात कह रहा है। पटवाई क्षेत्र के 100 गांव की बिजली शुक्रवार सुबह गुल हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामपुर में मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर अंडर-ग्राउंड पर लाइन में फाल्ट आ गया है, जिस कारण बिजली नहीं आ पा रही है। तब बिजली कर्मियों ने बताया था कि फाल्ट को ठीक कर शीघ्र आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम तक भी फाल्ट ठीक न होने के कारण बिजली नहीं आई। इस समस्या से क्षेत्र के करीब सौ से अधिक गांव के लोग परेशान हैं। 48 घंटे में भी बिजली न आने से घरों में अंधेरा हो गया है। लोगों के इन्वर्टर के साथ-साथ मोबाइल भी डाउन हो गए हैं। जेई विरेंद्र कुमार ने बताया कि हाईवे पर अंडर-ग्राउंड लाइन खराब है। कर्मचारी सही करने में लगे हुए है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। पटवाई के ग्राम प्रधान के पुत्र जुनैद ने बताया कि बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की आपूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed