{"_id":"a57d1ffb1f615fa7117240c59475bc4c","slug":"hotel-metro-poly-crash-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबी दौर के होटल मेट्रो पोली पर गरजी जेसीबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबी दौर के होटल मेट्रो पोली पर गरजी जेसीबी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबी दौर के होटल मेट्रो पोली पर मंगलवार को पालिका की जेसीबी गरज उठी। इस दौरान होटल के कई कमरे ढहा दिए गए। वहीं, नोटिस के बाद भी कुछ लोग कमरों को खाली नहीं किए हैं। इसलिए कार्रवाई को बीच में ही रोकनी पड़ी। होटल की जगह पार्क बनवाने का प्रस्ताव है।
नवाबी के दौर में पायल होटल के सामने मेट्रो पोली होटल बनवाया गया था। नवाबों का दौर खत्म होने के बाद होटल राजस्व विभाग के अधीन हो गया था। विकास भवन की बिल्डिंग बनने के बाद होटल के कमरों में अधिकारी और कर्मचारी रहने लगे थे। इस दौरान इसके कई कमरों पर राजनीति से जुड़े लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था।
बिल्डिंग की हालत जर्जर हो चुकी थी। बाद में लोक निर्माण विभाग ने इसकी बिल्डिंग को क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया। विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने बिल्डिंग को तुड़वाकर होटल की जगह पार्क बनवाने का फैसला लिया। बिल्डिंग खाली कराने के लिए नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
कई नोटिस के बाद बिल्डिंग खाली करनी शुरू की। कुछ लोगों ने कमरों में अपना सामान छोड़ दिया। बिल्डिंग खाली होने के बाद सामानों को नीलाम किया गया। ठेकेदारों ने मंगलवार को बिल्डिंग तुड़वानी शुरू की। जेसीबी कुछ ही हिस्सा तोड़ सकी थी कि कुछ कमरों में सामान पड़ा मिला। इसलिए जेसीबी बीच में ही रोक दी गई। ठेकेदारों ने कमरे खाली कराए।