{"_id":"57dd94934f1c1bf422d48614","slug":"hiway-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे ठप रहा नैनीताल हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे ठप रहा नैनीताल हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में शनिवार को नैनीताल हाईवे में जाम में फंसे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खस्ताहाल नैनीताल हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब दस बजे ट्रक खराब होने से जाम लग गया। इसके बाद वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों में भी ट्रैफिक लोड बढ़ने वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। इसकी वजह से जाम में फंसे स्कूली बच्चों और नैनीताल जाने वाले पर्यटकों को बुरा हाल रहा है। हाईवे करीब दो बजे सुचारु हो पाया।
नगर में नैनीताल हाईवे स्थित अहरा तिराहे के पास शनिवार की सुबह करीब दस बजे रुद्रपुर की ओर से रामपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
रुद्रपुर और रामपुर की ओर हाईवे पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि संपर्क मार्गों पर भी वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। पुलिस जाम खुलवाने मेें लगी रही। जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। करीब दो बजे खराब ट्रक हटाए जाने के बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन