फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   histroysheeter run away from police station

केमरी थाने से हिस्ट्रीशीटर भागा, हेडमोहर्रिर सस्पेंड 

Wed, 11 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/केमरी (रामपुर)। 
अमर उजाला ब्यूरो  बिलासपुर/केमरी (रामपुर)।  Updated Wed, 11 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
histroysheeter run away from police station
केमरी थाने से फरार आरोपी इस्लाम

विज्ञापन

तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर मंगलवार की सुबह हेड मोहर्रिर को धक्का देकर थाने से भाग गया। घटना के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस वालों ने हिस्ट्रीशीटर के पीछे दौड़ लगाई लेकिन वो हाथ नहीं आया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तमंचा फैक्ट्री चलाने और थाने से भागने की एफआईआर दर्ज की है। इधर, एसपी ने हेड मोहर्रिर को सस्पेंड कर दिया है। 

सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामपुर रोड स्थित सोनी ब्रिक के पास छापामार कर तमंचा फैक्ट्री चला रहे गंज थाने के ग्राम नानकार निवासी हिस्ट्रीशीटर इस्लाम पुत्र बुद्दन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो तमंचे, अधबने तमंचे और तमंचा बनाने का सामान बरामद किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। मंगलवार की सुबह उसका चालान होना था। हिस्ट्रीशीटर को लाकअप से निकाल कर हेड मोहर्रिर ऋषिपाल ने उसे अपने कार्यालय के पीछे कमरे में बैठा लिया था।
विज्ञापन


सवा नौ बजे हेड मोहर्रिर के आदेश पर एक कर्मचारी ने आरोपी को खाना दिया। साथ ही अन्य पुलिस कर्मी भी खाना खाने लगे। बताते हैं कि इसी बीच मौका पाकर हिस्ट्रीशीटर इस्लाम हेड मोहर्रिर को धक्का देकर भाग गया। इससे पहले पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते कि वो थाने के बाहर निकल चुका था। जिस पर पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। शोरशराबा होने के साथ ही हिस्ट्रीशीटर का पीछा किया गया लेकिन वो हाथ नहीं आया।थाना प्रभारी के आदेश पर दरोगा नंदलाल सरोज ने आरोपी के खिलाफ थाने से भागने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। केमरी थाना प्रभारी सुनील शर्मा के मुताबिक, भागा आरोपी गंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed