फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hindu organizations stop truck carrying animal skins, stage protest on highway

Rampur News: हिंदू संगठनों ने पशुओं की खालों से भरा ट्रक रोका, हाईवे पर धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations stop truck carrying animal skins, stage protest on highway
मिलक। हाईवे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पशुओं की खालों से भरा ट्रक पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा करते हुए हाईवे पर धरना दिया। लगभग एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ के समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लोहा के निकट शुक्रवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़क दुर्घटना में एक गोवंश पशु की मौत हो जाने के बाद उसे गड्ढा खोदकर दबा रहे थे। इसी दौरान रामपुर दिशा से खालों से लदा एक ट्रक बरेली दिशा की ओर जा रहा था। अचानक बदबू आने और ट्रक से खून टपकता देख कार्यकर्ताओं ने ट्रक को पीछा कर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर से जब ट्रक का तिरपाल हटवाया तो उसमें पशुओं की खालें भरी हुई थीं।
विज्ञापन

इसपर वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने फोन कर अन्य कार्यकर्ताओं को भी मौके पर बुला लिया। कुछ देर में ही गौरक्षा दल, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इस दौरान ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ ही देर में सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने ट्रक के आगे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए। भारी संख्या में भीड़ एकत्र होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार ने थाना शहजाद नगर और थाना केमरी से भी पुलिस बल बुला लिया। लगभग एक घंटे बाद एएसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया की पूरी घटना की जांच की जाएगी और दोषी जल्दी पकड़े जाएंगे। एएसपी के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। वहीं खालों की जांच के लिए तीन डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। खाल का नमूना सेंपल लैब के लिए भेजा गया है। जाम के कारण एम्बुलेंस एवं पेट्रोल व गैस के वाहन भी फंसे रहे। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

खालों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है जो हरियाणा से पश्चिम बंगाल जा रहा था। ट्रक में मौजूद खालों का परीक्षण कराया जा रहा है। गौ रक्षा दल के सदस्य अंकित कुमार जोशी और उनके साथियों के नाम से ट्रक यूपी 12 बीटी 9804 के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
____________
ट्रक में खालें भरी हुई हैं। खालों का सैंपल कराया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। खालों की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में कार्रवाई प्रचलित है। अनुराग सिंह,एएसपी
______________


प्रतिबंधित पशुओं की खाल से भरा ट्रक पकड़ा है। यह ट्रक इतनी दूर चल कर आ गया और रास्ते में कहीं इसे किसी ने नहीं रोका। इससे प्रशासन की निष्क्रयता पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। अंकित जोशी, सदस्य गौ रक्षा दल


_____________
ऐसी घटनाओं से सरकार की छवि धूमिल होती है। प्रशासन से मांग है कि संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली जानी चाहिए। इस प्रकार से घिनौना कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर उन्हें सजा दी जाए।अक्षय पंडित, जिलाध्यक्ष गौरक्षा दल रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed