फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hindu culture is to unite the entire society: Nivedita

सर्वसमाज को एकजुट करना ही हिंदू संस्कृति : निवेदिता

Mon, 26 Jan 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 26 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Hindu culture is to unite the entire society: Nivedita
ज्वालानगर के कृष्णा बस्ती में आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। राष्ट्र सेविका समिति की विभाग संयोजक निवेदिता मित्तल ने कहा कि सशक्त राष्ट्र और समृद्ध समाज के लिए सामाजिक भेदभाव और जात-पांत के अंतर को समाप्त कर समाज को एकजुट करना आवश्यक है। यही हिंदू संस्कृति है और यही हमारी सामाजिक विरासत भी है। वह ज्वालानगर की कृष्णा बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
कृष्णा बस्ती स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता निवेदिता मित्तल, शिक्षिका डॉ. मोनिका शर्मा और आरएसएस के जिला सह कार्यवाह अरूण कुमार सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सांई सेकेंड्री स्कूल और आनंद कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिशा शर्मा द्वारा प्रस्तुत शिव स्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम ने दर्शकों में उत्साह का संचार किया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डॉ. मोनिका शर्मा ने युवाओं और महिलाओं के देश की उन्नति में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर प्रचारक अग्निवेश, पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मुकुल सक्सेना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed