फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   helth workers protest against goverment in rampur

लाठीचार्ज पर एनएचएम संविदाकर्मियों में फूटा आक्रोश

Tue, 15 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
helth workers protest against goverment in rampur
लाठीचार्ज पर एनएचएम संविदाकर्मियों में फूटा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
 नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश फूट पड़ा। संविदा कर्मचारियों पर लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान रविवार को लाठीचार्ज किया गया था। इसके विरोध में संविदा कर्मियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रबंधन इकाई के कार्यालय में ताला जड़ दिया। सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगों के निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


निस्तारण न होने पर तीन दिन तक कार्य बहिष्कार करने और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत प्रदेश भर में हजारों संविदा कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। ये कर्मचारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले नियमतिकरण, समान कार्य समान वेतन, पद सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी को लेकर रविवार को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में सोमवार को संगठन से जुड़े कर्मचारी जिलाध्यक्ष डा. योगेश कुमार यादव के नेतृत्व में जौहर अली रोड स्थित नेशनल हेल्थ मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कार्यालय पर पहुंचे। तीन दिन के कार्य बहिष्कार का एलान करते हुए कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डा. योगेश कुमार यादव ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता संघर्ष जारी रहेगा। बुधवार तक कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। जसप्रीत सिंह, जिला मंत्री रेहान खान, चंद्रपाल सिंह, विजेंद्र सिंह आर्य, राजकुमार, डा. खाबर खान, राजेंद्र, प्रभात कुमार, प्रीति चौधरी, मोहम्मद नाजिर, वीएन पांडे, वीके शर्मा, रोमा खानम, हकीम आसिफ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed