फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   heavy rain in rampur

झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से मिली राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in rampur
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार
विज्ञापन

कई रास्तों पर निकलने में दुश्वारियां
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर/मिलक/टांडा। शनिवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार पूरे दिन जारी रही। रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे मौसम में गर्मी का असर काफी कम हो गया। वहीं कई मोहल्लों में कीचड़ के कारण लोगों का निकलना दूभर हो गया। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हुई।
शनिवार शाम से ही पूरे जिले में बारिश हो रही है। रुक-रुक हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी है। धान और गन्ने की फसल के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद होगी, क्योंकि किसान पिछले कई दिनों से सिंचाई की समस्या उठा रहे थे। जिले की कई नहरें सूखी थीं तो कई नहरों में नाम मात्र का पानी था। इस बारिश के बाद लगभग सभी नहरों में पानी होगा वहीं किसान जो इन दिनों फसलों को पानी लगाते हैं वो भी नहीं लगाना होगा। बारिश ने आम आदमी को भी गर्मी-उमस से राहत दी। लगातार बारिश के कारण रविवार को अधिकतम तापमान गर्मी की शुरुआत से अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बारिश के दौरान हवा की रफ्तार कम रही। लगातार बारिश से ज्वालानगर और शहर की कई गलियों में कीचड़ के कारण लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश होती रहेगी, जो कि किसानों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन

मिलक नगर और क्षेत्र में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे कई जगह जलभराव हो गया और फिसलन हो गई। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
टांडा क्षेत्र में बीते 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से बीती रात नगर के विभिन्न मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कई घरों में पानी घुस गया । इससे लोगों के जरूरी सामान व खाने-पीने की वस्तुएं खराब हो गई। तेज बारिश नगर के मोहल्ला सेंटाखेड़ा, टंडोली, टंडोला, काजीपुरा, भब्बलपुरी, बाल्मीकि बस्ती, मरघटी आदि मोहल्लों में जलभराव रहा। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed