फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   heath camp

800 से अधिक मरीजों का किया गया परीक्षण

Thu, 08 Sep 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रचार-प्रसार और हर घर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के लिए आउटरीच कैंपों की शुरुआत की गई है। जिसमें तीन अर्बन पीएचसी क्षेत्र में आउटरीच कैंप लगाकर 800 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 50 से अधिक बच्चों का टीकाकरण  भी किया गया। कैंप में गर्भवती महिलाओं का परीक्षण व टीकाकरण भी किया गया।

शासन के निर्देशों पर शहर में संचालित हो रहीं चारों अर्बन पीएचसी क्षेत्र में आउटरीच कैंपों का आयोजन किया जाना है। आउटरीच कैंप में संबंधित अर्बन पीएचसी के चिकित्सक व अन्य स्टाफ पीएचसी न बैठकर क्षेत्र के किसी भी  मोहल्ले में कैंप लगाकर परीक्षण कर रहे हैं। आउटरीच कैंप की शुुुरुआत सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत ने घेर मियां खां अर्बन पीएचसी से की। झूले वाली इमली में कैंप लगाया गया।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन नोडल डिप्टी सीएमओ डा. अनवर सादात ने बताया कि अब तक घेर मियां खां, बरेली गेट व सिटी डिस्पेंसरी क्षेत्र में कैंप लगाकर 800 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। घेर मियां खां क्षेत्र में लगे कैंप में डा. हिना खान ने 331 मरीजों का  स्वास्थ्य  परीक्षण कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में 27 बच्चों का टीकाकरण कर आयरन सीरप भी बांटा गया। बरेली गेट अर्बन पीएचसी के तीतर वाली पाखड़ मोहल्ले में  कैंप लगाया गया। कैंप में डा. सलीम व उनकी टीम द्वारा 321 मरीजों का  स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में 07 बच्चों का टीकाकरण  भी किया गया। बुधवार को सिटी डिस्पेंसरी क्षेत्र में डा. हुमा परवीन के नेतृत्व में कैंप लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed