फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing of azajm kha,s case on 11 march

सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई प्रतिआपत्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
hearing of azajm kha,s case on 11 march
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के अधिवक्ता द्वारा थाना कोतवाली के दो और गंज थाने के एक मामले में प्रति आपत्ति शनिवार को कोर्ट में दाखिल की गई। अब इस मामले में 11 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

साल 2019 में सपा सांसद आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान सहित कई लोगों के खिलाफ गंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही कोतवाली में भी 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सपा सांसद आजम खां पर आरोप है कि डूंगरपुर में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल कोर्ट) में चल रही है। जिसमें आजम खां के अधिवक्ता की ओर से पिछली तारीख पर डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। अभियोजन की ओर से आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। शनिवार को आजम खां के अधिवक्ता की ओर से कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों और गंज थाने में दर्ज एक मुकदमे में प्रति आपत्ति दाखिल की गई। अब इन मामलों की सुनवाई 11 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed