फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearinf of abdullah azajm pan card issue

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पेन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में 11 फरवरी को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
hearinf of abdullah azajm pan card issue
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट के मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई थी। लेकिन, अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पैनकार्ड के आरोप में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दो पासपोर्ट के मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम, जबकि दो पैनकार्ड के मामले में सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम दोनों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम तीनों को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामले एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रहे हैं। जिसमें बुधवार को तारीख निर्धारित थी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed