फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Health

कोरोना काल में बर्ड फ्लू की दस्तक को लेकर बढ़ी सतर्कता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Health
रामपुर। कोरोना के संकट के बीच अब बर्ड फ्लू के खतरे ने दस्तक दे दी है। हालांकि प्रदेश में अभी बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। हालांकि इसका अभी चिकेन और अंडों की बिक्री पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अब बर्ड फ्लू मुश्किल में डाल सकता है। केरल, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक सतर्क हो गई है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने भी पशु पालन विभाग के साथ निकायों व प्रशासनिक अमले को लेकर सतर्क कर दिया है। सरकार की ओर से अफसरों को एडवाइजरी जारी की गई है कि पोल्ट्री फार्मों पर नजर रखी जाए। यदि कहीं कोई दिक्कत या फिर मुर्गियों के मरने की सूचना आती है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाए। बर्ड फ्लू के कुछ स्ट्रेन (एच-1एन-1 और एच-7एन-9) इंसानों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इससे बचने का सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि इस दौरान अंडा, चिकन, अधपका मांस खाने से पूरी तरह परहेज किया जाए। 160 डिग्री फॉरेनहाइट तापमान पर पका भोजन सुरक्षित होता है। अगर आसपास में किसी पक्षी की असामान्य मौत होती है तो उसे सीधे छूने से बचना चाहिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि बर्ड फ्लू को लेकर शासन से कोई अलर्ट नहीं मिला है। शासन से निर्देश मिलने की स्थिति में उस हिसाब से कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की सलाह
- अंडा, चिकन और कच्चा-अधपका मांस खाने से करें परहेज, बचाव ही सबसे बेहतर उपाय, किसी पक्षी की असामान्य मौत पर उसे छूने से बचें।
बर्ड फ्लू के लक्षण
पेट में दर्द, उल्टी, खांसी, सांस में दिक्कत, सिर मे दर्द, बुखार, थकान, जुकाम और आंखों में जलन।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed