फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   harish became president of aaam aadmi party rampur

हरीश खौश को सौंपी आम आदमी पार्टी की कमान

Sun, 21 Mar 2021 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
harish became president of aaam aadmi party rampur
आम आदमी पार्टी रामपुर के कार्यकर्ता रामपुर में कार्यालय खोलने के बाद सामुहिक चित्र में - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। आम आदमी पार्टी ने रामपुर में अपना कार्यालय खोल दिया है। रविवार को कार्यालय खुलने के साथ ही रामपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हरीश खौश को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी प्रदेश विस्तार कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण नेगी ने इस दौरान विशेष रूप से शिरकत कर रामपुर नए बस अड्डे स्थित पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जल्द रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने रामपुर के लोगों को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई विचारधारा को रामपुर में अपनाने का प्रण लिया। नई कार्यकारिणी में उपप्रधान विपिन धीमान, सतीश चौहान, सचिव बलवीर भलूनी, सोशल मीडिया प्रभारी यशपाल हुड्डन और सोहन लाल को सदस्य चुना गया। लक्ष्मण नेगी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और रामपुर में पार्टी कार्यालय खुलने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed