{"_id":"586802324f1c1b7b25eeba4f","slug":"happy-new-year2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2017 के स्वागत में हुआ जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल 2017 के स्वागत में हुआ जश्न
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
कंट्री क्लब में शनिवार की शाम को नये साल स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में डांस करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नए साल के जश्न में किसी भी तरह का खलल न पड़े इसको लेकर जिले भर में कड़ी चौकसी रखी गई है। पुलिस प्रशासन ने सावर्जनिक स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी है। साथ ही सीआरपीएफ कैंप, आकाशवाणी, रजा लाइब्रेरी में भी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। इधर, नये साल के स्वागत में जमकर धमाल हुआ। लोग नये साल की मस्ती में डूबे नजर आए।
नए साल पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आईबी की सूचना के बाद यूपी सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। सभी थानाध्यक्षों को गश्त पर रहने को कहा है। रात्रि के वक्त गश्त बढ़ाने को भी कहा गया है। साथ ही पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने चौराहों पर वाहन चेकिंग की। साथ ही रेलवे और रोडवेज बस स्टेशन पर भी चेकिंग कराई गई। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने यात्री ट्रेनों को खंगाला। साथ ही यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली। होटलों पर भी चेकिंग कराने की बात कही गई है। आकाशवाणी के बाहर पुलिस सुरक्षा रहेगी, रजा लाइब्रेरी में हालांकि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल तैनात हैं।
विज्ञापन