फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gujrat business man loot

गुजरात के कारोबारी को लूट कर हाईवे किनारे फेंका 

Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
gujrat business man loot
crime demo - फोटो : MID DAY
सूरत (गुजरात) के बेगमपुर के नवाब बाड़ी निवासी मनीष गर्ग कपड़ों का कारोबार करते हैं। वह दो दिन पहले मुरादाबाद में कुछ लोगों से अपने पैसे लेने आए थे। मुरादाबाद से 1.33 लाख रुपये लेने के बाद मनीष गुुुरुवार की दोपहर हल्द्वानी जाने के लिए रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उसने एक वैगनआर कार में लिफ्ट ली।
विज्ञापन


कार सवार लोगों ने कहा कि वह बरेली जाएंगे, उसे रामपुर तक छोड़ देंगे। रामपुर से हल्द्वानी को बस मिल जाएगी। हाईवे पर रामपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कोसी पुल के पास सुनसान रास्ते में कार रोक कर बदमाशों ने मनीष से 1.33 लाख रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उसको मारपीट कर आश्रम के पास फेंक कर वहां से फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल मनीष का उपचार कराके थाने ले आई। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कारोबारी गुजरात चला गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed