फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Green signal to the budget of Rs 32.08 crore of District Panchayat

Rampur News: जिला पंचायत के 32.08 करोड़ के बजट को हरी झंडी

Sun, 28 Jan 2024 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Green signal to the budget of Rs 32.08 crore of District Panchayat
रामपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 32.08 करोड़ के मूल बजट को हरी झंडी दे दी गई। सदस्यों ने बैठक में अफसरों की मौजूदगी में राशन वितरण में घटतौली के साथ ही बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही जिला पंचायत की आमदनी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में अपर मुख्य अधिकारी एलएन खरे ने बिंदुवार एजेंडा पढ़कर सुनाया। सदस्यों ने भी सर्वसम्मति से एजेंडे में शामिल सभी प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया। वर्ष 2024-25 के लिए 32.08 करोड़ के मूल बजट का भी अनुमोदन कर दिया। सदस्यों ने जिला पंचायत की आमदनी बढ़ाने और विकास कार्यों के कई नए प्रस्ताव रखे। सदस्यों ने सड़क पानी और बिजली समेत कई समस्याएं भी उठाईं। अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए। कुछ अधिकारी सदस्यों के सवाल का जवाब नहीं दे सके। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विकास और जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता हैं। अधिकारी सदस्यों द्वारा उठाई गईं जन समस्याओं को गंभीरता से उनका शीघ्र समाधान करें। इस मौके पर इम्तियाज हुसैन चिंटू, मुस्तफा हुसैन, लखविंदर सिंह, खलील अहमद, परवीन जहां, अताउर्रहमान, विमला रानी, अमरजीत सिंह, आसमा, अफसर अली, फात्मा, मुस्तफा अहमद,टेकचंद , देवेंद्र सिंह, अंजू पटेल, कुंदनवती, नाजरी, देवेंद्र चौधरी, फूलजहां, तकमील अहमद, अब्दुल अजीम, नुसरत बेग, मीरा, हरज्ञान सिंह, मिथलेश, संजीव यादव, रियासत अली, कृष्ण अवतार मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों का किया अनुमोदन
वित्तीय वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन
वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट का अनुमोदन
पंचम राज्य वित्त आयोग टाइड फंड व अंटाइड के अंतर्गत सदस्यों से प्रस्ताव कार्ययोजना का अनुमोदन
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए संपत्ति कर सूची का अनुमोदन

सदस्यों ने ये उठाई समस्याएं
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवासों के लाभार्थियों का सर्वे कराएं
आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों की पात्रता की जांच होनी चाहिए
खस्ताहालत में हैं संर्पक मार्ग
जल मिशन में बरती जा रही लापरवाही
राशन वितरण में हो रही घटतौली
विद्युतापूर्ति का बुरा हाल

ये रखे गए हैं प्रस्ताव
जिला पंचायत की कुछ दुकान और गोदामों का किराया घटाया बढ़ाया जाए
सदस्यों के प्रस्तावों को गंभीरता से लेकर शीघ्र कार्य कराए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed