फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   grand parents day in dma

दादी-नानी को प्यार बांटते थिरके बच्चे

Tue, 29 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 29 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
grand parents day in dma
रामपुर के डीएमए वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। अमर उजाला

विज्ञापन

हौसला कम न होगा तेरा तूफानों के सामने, मेहनत को इबादत में बदल के तो देख। कुछ ऐसे ही जज्बे के साथ बच्चों ने प्रेरणाप्रद प्रस्तुति दी। दयावती मोदी अकादमी में सोमवार को डीएमए एक्सटेंशन का ग्रैंड पेरेंट्स डे कम स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में कई आकर्षक कार्यक्रम पेश किए, जिन्हें देखकर अभिभावकों की आंखें भर आईं।

कार्यक्रम का थीम नमो इंडिया रखा गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक डा. आरके बसलस ने गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। इसके बाद प्री नर्सरी, केजी और प्रथम कक्षा के बच्चों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। बच्चों ने खरगोश की तरह कूदते हुए, फ्रूटी पीते हुए और डीएमए का पिरामिड बनाते हुए दौड़े। निर्णय पश्चात हॉपिंग रेस में सुबूर उल्लाह खान, मौहम्मद हिफजान खान, मौहम्मद अयान, फ्रूटी रेस में आदित्य किशोर भगत, आशीष कुमार, अहमर    खान, पिरामिड रेस में फैजान फहीम, अक्षित सिंह, तव्वाब उर रहमान, क्लिप रेस में मैयदा नवाज खान, मुहीब खान, प्रियांशी दिवाकर, थ्री लेग रेस में अस्सलान, नूह अली खान, अरहम अली, अभय सिंह गहलौत, अंगद, अपार्थ  सक्सेना, शू हंट रेस में अफफान, रिशिका मौर्य, मनस्वी जैन विजयी रही। इस दौरान दादी व नानी ने म्यूजिकल गेम भी खेला, जिसमें पूनम माथुर प्रथम, ऊषा खंडेलवाल द्वितीय और मंजू अग्रवाल तृतीय रहीं।
विज्ञापन


सभी को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने स्केट्स के करतब दिखाए। इसके साथ   एरोबिक और ग्रांड फिनाले हुआ। परेड के द्वारा बच्चों ने देश के  शहीदों को सलामी दी। मुख्य    अतिथि डा. बसलस ने बच्चों को प्रतिभावान बनने के साथ-साथ संस्कारवान बनने को कहा। प्रधानाचार्य डा. सुमन तोमर ने परिवार के स्थायी मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। अंत में वाटिका एक्सेटेंशन की प्रधानाध्यापिका प्रीति भाटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर तमाम अभिभावक और स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed