{"_id":"8a300a03a4db0a46c361027311ae5369","slug":"gram-panchayat-chunav-nomination-in-rampur-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चा खारिज करने पर चढ़ा समर्थकों का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चा खारिज करने पर चढ़ा समर्थकों का पारा
ब्यूरो/अमर उजाला सैदनगर
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के 15 वार्ड सदस्यों का पर्चा खारिज किए जाने पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों का पारा चढ़ गया। लोगों ने ब्लाक दफ्तर पर गुरुवार आधी रात तक हंगामा किया। बाद में पर्चा बहाली की घोषणा के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक शांत हुए। ब्लाक दफ्तर में ग्राम पंचायतों में दाखिल किए गए नामांकन-पत्रों की जांच गुरुवार को हुई।
इस दौरान नगलिया आकिल गांव में वार्ड सदस्यों की अंतिम सूची चस्पा की गई। इसमें 15 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर देने की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि उनका पर्चा गलत तरीके से खारिज किया गया है।
एआरओ का कहना था कि उक्त लोगों के पर्चे जाति प्रमाण-पत्र और ग्राम पंचायतों के नो ड्यूज न होने की वजह से खारिज किए गए हैं। पर्चे खारिज करने को लेकर आधी रात तक हंगामा चलता रहा। बाद में इन प्रत्याशियों ने प्रमाण-पत्र जमा कर दिए। इसके बाद पर्चे बहाल करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत किया। आरओ गोविंद सिंह का कहना है कि पर्चे जांच के दौरान सही हैं, जो कमियां थी उन्हें दूर करा लिया गया है। ब्लाक दफ्तर में तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी और चिह्न आवंटन का काम पूरा कर लिया गया है।