फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   goldsmith take mashal juloos

ज्वैलर्स ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
goldsmith take mashal juloos
ज्वैलर्स ने निकाला मशाल जुलूस, प्रदर्शन - फोटो : amarujala
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का विरोध-प्रदर्शन 20वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को साहूकारा सर्राफा कमेटी ने मशाल जुलूस निकाला। ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने भी प्रदर्शन किया। साहूकारा सर्राफा कमेटी से जुड़े कारोबारी बाजार में एकत्र हुए। परितोष चांदीवाला ने कहा कि व्यापारी कभी भी टैक्स का विरोध नहीं करता है, लेकिन इसके नाम पर उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शाम को सर्राफा कारोबारियों ने विरोध में मशाल जुलूस निकाला। एकजुटता से इस एक्साइज ड्यूटी को खत्म कराने के लिए संघर्ष करने की बात कही। इस दौरान विनोद कुमार, राकेश मिश्रा, उमेश अग्रवाल, मुकुल रस्तोगी, प्रवेश अग्रवाल, नितिन आर्य, योगेश, अशेष अग्रवाल, गुरमीत सिंह, चंद्रप्रकाश, मारूति मराठा, दिलीप रस्तोगी आदि शामिल रहे। वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने भी सोमवार को हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ऐसी ही नीतियों के कारण किसान, सरकारी कर्मी और व्यापारी सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक्साइज ड्यूटी का विरोध इसके खत्म होने तक जारी रहेगा। इस दौरान राजीव लोचन, मनोज कुमार रस्तोगी, पराग, पारस रस्तोगी, प्रदीप सिंह, महेश रस्तोगी, प्रमोद, उमेश, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed