फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   goldsmith protest against goverment in rampur

ज्वैलर्स ने सड़क पर बेची सब्जी

Sat, 12 Mar 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
goldsmith protest against  goverment in rampur
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। दुकानों के शटर नहीं उठाए गए। ज्वालानगर में सर्राफों ने सड़क पर सब्जी बेच विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। दुकानों के शटर नहीं उठाए गए। ज्वालानगर में सर्राफों ने सड़क पर सब्जी बेच विरोध जताया। व्यापारियों की शुक्रवार को हुई मीटिंग में हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया गया। शनिवार को भी सर्राफा बाजार में व्यापारियों की मीटिंग में बुलाई गई है।
विज्ञापन


मीटिंग में अगली रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया गया। इस मौके पर राकेश मिश्रा, पारितोष चांदीवाला, मुकेश आर्य, दिलीप रस्तोगी, हरप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, चंद्र प्रकाश, प्रेम किशोर, निशांत रस्तोगी, परम जिंदल व अशेष अग्रवाल सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे। वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने शुक्रवार को सब्जी बेचकर ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन


कमेटी के महामंत्री राजीव लोचन ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी सर्राफा व्यापारियों के गले का फंदा है। एक्साइज ड्यूटी की वजह से सर्राफा कारोबारियों को अपनी दुकानें बंद करके सब्जी ही बेचने पड़ेगी। इस मौके पर एलान किया गया कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती है आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को व्यापारी बाइक रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कमल किशोर रस्तोगी, दिलीप गोयल, पराग जिंदल, प्रतीक जिंदल, उमेश, अनुज अग्रवाल, प्रदीप सिंह, महेश रस्तोगी, गौरव गुप्ता, अनिल मौजूद रहे। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सर्राफा व्यापारी दस दिनों हड़ताल पर हैं। शहजादनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने सर्राफा की दुकानों में चोरी कर ली। चोरी का खुलासा जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed