{"_id":"56e30f5f4f1c1b3e1f8b4568","slug":"goldsmith-protest-against-goverment-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स ने सड़क पर बेची सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स ने सड़क पर बेची सब्जी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। दुकानों के शटर नहीं उठाए गए। ज्वालानगर में सर्राफों ने सड़क पर सब्जी बेच विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को दसवें दिन भी जारी रही। दुकानों के शटर नहीं उठाए गए। ज्वालानगर में सर्राफों ने सड़क पर सब्जी बेच विरोध जताया। व्यापारियों की शुक्रवार को हुई मीटिंग में हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया गया। शनिवार को भी सर्राफा बाजार में व्यापारियों की मीटिंग में बुलाई गई है।
मीटिंग में अगली रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग में एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया गया। इस मौके पर राकेश मिश्रा, पारितोष चांदीवाला, मुकेश आर्य, दिलीप रस्तोगी, हरप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, चंद्र प्रकाश, प्रेम किशोर, निशांत रस्तोगी, परम जिंदल व अशेष अग्रवाल सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे। वहीं, ज्वालानगर सर्राफा कमेटी ने शुक्रवार को सब्जी बेचकर ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया।
कमेटी के महामंत्री राजीव लोचन ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी सर्राफा व्यापारियों के गले का फंदा है। एक्साइज ड्यूटी की वजह से सर्राफा कारोबारियों को अपनी दुकानें बंद करके सब्जी ही बेचने पड़ेगी। इस मौके पर एलान किया गया कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती है आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को व्यापारी बाइक रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर कमल किशोर रस्तोगी, दिलीप गोयल, पराग जिंदल, प्रतीक जिंदल, उमेश, अनुज अग्रवाल, प्रदीप सिंह, महेश रस्तोगी, गौरव गुप्ता, अनिल मौजूद रहे। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सर्राफा व्यापारी दस दिनों हड़ताल पर हैं। शहजादनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने सर्राफा की दुकानों में चोरी कर ली। चोरी का खुलासा जल्द किया जाए।