{"_id":"6155fca78ebc3e09852cad51","slug":"godown-will-construct-on-20-pex-soicety-rampur-news-mbd4045378106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 20 पैक्स समितियों पर बनेंगे गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 20 पैक्स समितियों पर बनेंगे गोदाम
विज्ञापन
रामपुर। जिले की 20 पैक्स समितियों पर गोदामों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें प्रति गोदाम 100 मीट्रिक टन की क्षमता होगी, जहां किसान अपना अनाज संरक्षित कर सकते हैं। एक गोदाम की लागत 19.02 लाख रुपये होगी। सहकारिता मंत्री ने गोदामों का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास किया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के इंजीनियरों की देखरेख में गोदाम का निर्माण किया जाएगा।
आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत सहकारी क्षेत्र के विकास एवं वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से पैक्स समितियों पर गोदाम निर्माण को मंजूरी दी है। अवस्थापना निधि के तहत गोदाम बनाए जाएंगे। गुरुवार को प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने वर्चुअल तरीके से गोदामों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रामपुर की हिम्मतपुर, ढकिया, मधुकर, सैफनी, चंद्रपुर कलां, कूप, मीरापुर, मानपुर, दढ़ियाल, लालपुर, खेमपुर, रठौंडा, क्योरार, श्यामपुर, बबूरा, कपनेरी, मनकरा, गोधी, रहसेना एवं जौलपुर में आधुनिक गोदामों का निर्माण कराया जाएगा। प्रति गोदाम निर्माण में 19.02 लाख रुपये की लागत आएगी। गोदाम की क्षमता 100 मीट्रिक टन होगी। गोदाम निर्माण के लिए 80 प्रतिशत धनराशि नाबार्ड की ओर से उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से कम ब्याज पर दी जाएगी, जबकि 20 प्रतिशत धनराशि समिति को अपने संसाधनों के माध्यम से खर्च करनी होगी। जिला सहकारी बैैंक के सचिव उपेंद्र कुमार सारस्वत ने बताया कि सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंक को एक मोबाइल एटीएम वैन उपलब्ध कराई गई, जो जिले के ग्रामीण इलाकों में जाकर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही रामपुर जिला सहकारी बैंक में अब दो मोबाइल एटीएम वैन हो जाएंगी। इस मौके पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, जयंती प्रसाद, सुभाष चंद्र, राजेश खन्ना, प्रीतम सिंह, सुदर्शन कुमार, जंग बहादुर, सुनील कुमार मिश्र, जय नारायण आदि मौजूद रहे।