फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   girls honoured

महिला डिग्री कालेज में हुए अलंकरण समारोह में छात्राओं को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
girls honoured
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए प्रतिभा अलंकरण समारोह में वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ-साथ संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने महाविद्यालय के सभी विभागों की विभागीय परिषदों, सांस्कृतिक परिषद, रेंजर्स, युवा महोत्सव, विशेष दिवस, क्रीड़ा आदि प्रतियोगिताओं और महाविद्यालय स्तरीय 50 से अधिक विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, मिशन शक्ति, पर्यावरण प्रतियोगिताओं तथा विश्वविद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं सहित करीब 200 से अधिक विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020 में एमए अंतिम वर्ष संगीत गायन में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा राधिका सक्सेना, महाविद्यालय में बी.ए. तृतीय वर्ष, बी.एस.सी तृतीय वर्ष तथा बी.काम तृतीय वर्ष की छात्राओं तैय्यबा, हुस्ना, शिवानी प्रजापति व सदफ परवीन को भी सम्मानित किया। महाविद्यालय की खेल चैंपियनशिप विजेता पूजा, उपविजेता अमरीन और तृतीय स्थान पर रहीं एक अन्य छात्रा को भी सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में अक्की डांस एकेडमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सत्र-2020-21 की प्रगति आख्या में महाविद्यालय की उपलब्धियां एवं प्राध्यापकों की व्यक्तिगत उपलब्धियां प्रस्तुत की गई। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने छात्राओं को अपने अर्शीवचन में प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दीं। संचालन डॉ.अंकिता व डॉ.प्रीति लता सिंह ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed