{"_id":"67bb22232c1ea0aae608b951","slug":"girlfriend-conspiracy-killed-boyfriend-for-becoming-obstacle-in-marriage-involved-fianc-and-his-friends-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश: शादी में बाधक बनने पर प्रेमी को मार डाला, मंगेतर और उसके दोस्तों को किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश: शादी में बाधक बनने पर प्रेमी को मार डाला, मंगेतर और उसके दोस्तों को किया शामिल
Sun, 23 Feb 2025 06:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 06:57 PM IST
सार
शादी में बाधा बन रहे यशपाल की प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों समेत पांच को गिरफ्तार किया। एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
yashpal murder case
- फोटो : संवाद
विस्तार
शादी में बाधा बन रहे प्रेमी यशपाल को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल उर्फ छोटू ने अपने दोस्त मोहित और जितेंद्र के साथ हत्या की साजिश रच डाली। 19 फरवरी की रात को प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल उर्फ छोटू ने यशपाल को फोन कर बुला लिया और मामले का समझौता करने को कहा।
विज्ञापन
इसी बात का फायदा उठाते हुए प्रेमिका के मंगेतर सूरजपाल उर्फ छोटू इसके दोस्त मोहित और दूसरे दोस्त जितेंद्र ने यशपाल के चाकू से गोदकर हत्या करदी। पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए हत्या करने वाले मुख्य दो हत्यारोपी समेत पांच को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जबकि प्रेमिका को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। हत्या में शामिल तीसरा दोस्त मोहित अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन