{"_id":"577ea7054f1c1b446c7fabea","slug":"gift-for-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को ईदी ः 8वीं तक केे स्कूल आज भी बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को ईदी ः 8वीं तक केे स्कूल आज भी बंद
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बृहस्पतिवार को ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते नमाजी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अंकल ने बच्चों को ईद पर दूसरे दिन भी स्कूल से छुट्टी की ईदी देकर खुश कर दिया है। शुक्रवार को भी रामपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार की शाम को जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने यह अवकाश घोषित किया जिसके बाद बीएसए की ओर से सभी स्कूलों को आदेश जारी हो गए।
पिछले वर्ष परिषदीय स्कूलों में ईद पर दो दिन का अवकाश हुआ था। लेकिन इस बार एक ही दिन की छुट्टी हुई थी। हालांकि, परिषदीय स्कूलों के शिक्षक इस बार भी ईद पर दो दिन के अवकाश की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन गुरुवार की दोपहर बाद तक अवकाश घोषित न होने से परिषदीय शिक्षकों में निराशा हाथ लगी थी।
इस पर स्थानीय शिक्षक नेताओं ने ईद पर एक दिन का और अवकाश घोषित करने की मांग जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक से की। शिक्षक संघ की मांग पर डीएम राजीव रौतेला ने शुक्रवार को भी अवकाश घोषित कर दिया। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एसके तिवारी के मुताबिक जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश रहेगा।