{"_id":"57f7f58a4f1c1b6c5326fcb1","slug":"gangrape-fir-on-three-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की महिला से किया रामपुर में गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की महिला से किया रामपुर में गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड की महिला से रामपुर में गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।उत्तराखंड के बाजपुर के एक गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि दो दिन पहले वह दवा लेने के लिए रामपुर में एक निजी अस्पताल लाई थी। दवा लेने के बाद वह बिलासपुुर रोड पर सवारी का इंतजार कर रही थी।
इस दौरान महिला को कार में सवार तीन लोग मिल गए इसमें से महिला एक युवक को जानती थी। महिला को घर छोड़ने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। उसके बाद आरोपी लोगों ने महिला से छेड़खानी करते हुए एक स्कूल के पास सूनसान जगह ले जाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों का आता देखकर आरोपियों ने महिला को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। बाद में महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने महिला थाने को रिपोर्ट दर्ज कर देने के आदेश दिए। टांडा के रहने वाले लुकमान सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन