{"_id":"57d5ae854f1c1b114231749e","slug":"gangrape-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":" गैंगरेप में झोलाछाप समेत दो पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप में झोलाछाप समेत दो पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर बाजपुर की महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर झोलाछाप और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी मुरादाबाद के कटघर का रहने वाला है।
उत्तराखंड के बाजपुर के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि मुरादाबाद के कटघर निवासी झोलाछाप भूरे खां के यहां पर काफी समय से उसका इलाज चल रहा था। अगस्त में महिला उसके यहां पर दवा लेने गई थी। बाजपुर छोड़ने की बात कहकर आरोपी ने उसको अपनी कार बैठा लिया।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के जौहर पुलिया के पास आरोपी के कहने के चालक ने एक सुनसान जगह पर कार को रोक लिया। महिला से बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद आरोपी लोग महिला को वहीं पर छोड़कर चले गए। महिला गंज थाने पहुंच गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने कोर्ट की शरण ली। इस आधार पर गंज पुलिस ने झोलाछाप भूरे खां और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन