Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gang caught stealing diesel from train engines

Rampur News: ट्रेन के इंजन से करते थे डीजल चोरी, गैंग पकड़ा

Fri, 30 Jan 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 30 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gang caught stealing diesel from train engines
आरपीएफ ने 400 लीटर डीजल के साथ चार को किया गिरफ्तार, दुगनपुर मिलक के पास खड़े इंजन से चुराया था डीजल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। बिहार से रामपुर आकर ट्रेन के इंजन से डीजल चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने बिहार के दो आरोपियों को गोंडा से गिरफ्तार किया है। चोरी का डीजल खरीदने के आरोप में रामपुर और बरेली के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराया 400 लीटर डीजल भी बरामद किया है। चारों को आरपीएफ ने जेल भेज दिया है।
19 जनवरी को दुगनपुर मिलक के पास ट्रेन का इंजन खड़ा था। लोको पायलट देर शाम इंजन का डीजल चेक कर घर चले गया। जब 20 जनवरी को जब दोपहर में पहुंचे तो दोबारा डीजल चेक किया। इंजन के डीजल टैंक में 400 लीटर डीजल कम मिला।
विज्ञापन

लोको पायलट ने आरपीएफ में डीजल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। आरपीएफ इंस्पेक्टर शिखा सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मधुबन टोला सरैया, पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला दिलीप सहानी और ग्राम पकड़ी कांटी मुजफ्फरपुर बिहार का नागेंद्र शाह मिलक में देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने दोनों को गोंडा से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने डीजल ग्राम जाफरपुर देहात, थाना शीशगढ़ बरेली निवासी आरिफ और ग्राम कमोरा धमौरा, मिलक निवासी जाकिर को बेचा है। दोनों की निशानदेही में 400 लीटर डीजल भी बरामद किया गया है। बताया कि चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

---

लंबे समय से चुरा रहे हैं डीजल
आरपीएफ इंस्पेक्टर शिखा सिंह ने बताया कि बिहार निवासी दिलीप सहानी और नागेंद्र शाह लंबे समय से ट्रेन के इंजन से डीजल चुराते हैं। ये पूर्व में भी डीजल चोरी में पकड़े गए हैं। बताया कि ये ट्रेन में बैठकर रैकी करते हैं। जहां रेलवे स्टेशन से दूर रेल इंजन खड़ा रहता है, वहां उतर जाते हैं। इसके बाद उससे डीजल चुराकर आसपास बेच देते हैं। इसके बाद दूसरी जगह वारदात करने निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed