फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud

सीआईडी अफसर बताकर  पुलिस से गांठा रौब, धरा

Sun, 05 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पिकअप के साथ पकड़े गए पशु चोरों को छुड़ाने के लिए एक जालसाज ने खुद को सीआईडी अफसर बताकर पुलिस को ही हड़का लिया। कुछ देर बाद वही व्यक्ति थाना पहुंच गया। पुलिस ने जब उसी मोबाइल नंबर पर काल की तो थाने में उसका मोबाइल घनघना उठा। इस पर पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने सीआईडी अफसर बताने वाले को शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से जमानत पर छोड़ दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के हरइया गांव में पिकअप समेत पकड़े गए कुंदरकी क्षेत्र के दो पशु चोरों को छुड़ाने की पैरवी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस को सीआईडी अफसर बनकर पशु चोरों को छुड़ाने को फोन किया। जिस पर पुलिस ने मोबाइल से आई काल पर फोन किया। तब कोतवाली में  खड़े हुए युवक के फोन पर घंटी बजने लगी। पुलिस को फर्जी  सीआईडी अफसर बनकर काल करने वाले की पहचान करने में देर नहीं लगी। पुलिस  ने संबधित युवक से पूछताछ की। तब वह यहां पर
विज्ञापन


हंगामा करने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी शरीफ निवासी गांव ढोलसर मतवाली को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार करके हवालात में डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एसडीएम के यहां पर पेश किया। जहां से जमानत पर छोड़ दिया गया। बता दें पुलिस ने सीआईडी अफसर बताने की बात को फर्द में तो दर्ज किया, लेकिन संगीन धाराओं में कार्रवाई के  बजाए हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके मामले को निपटाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed