{"_id":"62a0e89df9344462df1b4fa6","slug":"fraud-with-women-and-taken-insurance-clame-rampur-news-mbd430804480","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात तैयार कर महिला के पति को दर्शा दिया मृतक, बीमा क्लेम के दो लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजात तैयार कर महिला के पति को दर्शा दिया मृतक, बीमा क्लेम के दो लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि बीसी (बैंक करस्पांडेंट) ने फर्जी कागजात तैयार कर उनके पति को मृत दर्शा दिया और बीमा क्लेम कर दिया। उनके खाते में क्लेम के दो लाख रुपये भी आ गए। जिसके बाद बीसी ने खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। जब स्टेट बैंक की टीम सत्यापन के लिए महिला के घर पहुंची, तो पूरा मामला खुला। इसके बाद महिला ने थाना कोतवाली में तहरीर दे दी है।
मामला ग्राम बेनजीर उर्फ घाटमपुर का है। गांव निवासी मोरसारी का आरोप है कि उनका व उनके पति कृष्णपाल का खाता भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में है। दोनों पति-पत्नी जिला अस्पताल के पास स्थित बीसी मोहम्मद आरिफ के जरिए अपने खातों का संचालन करते हैं। सात जून को करीब दो बजे उनके घर स्टेट बैंक की एक टीम आ गई। अधिकारियों ने जब महिला से उसके पति के बारे में पूछा, तो टीम हैरान रह गई। टीम ने पूछा कि आपके पति जिंदा हैं या उनकी मौत हो गई। पत्नी ने जवाब दिया कि वो जिंदा हैं और घर में ही हैं। टीम उनके खाते से दो लाख रुपये निकालने की जानकारी दी। जिसके बाद महिला के होश उड़ गए। महिला ने बताया कि वो बीसी के जरिए खाते का संचालन करती है और उसके द्वारा ही कुछ फर्जीवाड़ा किया गया होगा। जिसके बाद टीम बीसी के पास पहुंची। टीम को देख बीसी घबरा गया और धनराशि जमा करने की बात कहने लगा। जिस पर टीम चली गई। महिला बैंक गई और अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया जिसमें पता लगा कि बीसी ने 20-20 हजार रुपये करके खाते से रकम निकाली ली थी। महिला ने इसके बाद थाना कोतवाली में तहरीर दे दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर ली जाएगी।